पतंजलि योगपीठ के मुख्य योग शिक्षकों का सम्मान:हरिद्वार से प्रशिक्षण लेकर लौटे भाई-बहनों को माला-दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित

पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण लेकर लौटे भाई-बहनों का एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। उन्हें माला और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वालों में मुकेश अग्रवाल, हरपाल सिंह सोलंकी, कुलदीप जांगिड़, राहुल चौधरी, निरोत्तम, अमित कुमार, आशा शर्मा, कांति शर्मा, इंद्रा यादव, अर्चना, मंजूलता और उर्मिला खंडेलवाल शामिल थे। यह समारोह भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी लल्लूराम जांगिड़ और महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अनुपमा खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुनील खंडेलवाल के जन्मदिवस पर बृज भूषण शर्मा द्वारा एक हवन यज्ञ भी करवाया गया। इस कार्यक्रम में युवा भारत के जिला प्रभारी गोपालराम सैनी, किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी भगवान सिंह राना, तहसील प्रभारी राजेंद्र सिंह फौजी, तहसील प्रभारी केदारसिंह, विनोद शिवा होजरी, शिवकुमार, जयप्रकाश एडवोकेट, अशोक लूथरा (संरक्षक), सुरेश गुप्ता, राकेश अरोड़ा, गिरीश नेता, बृजेन्द्र सैनी, डॉ. प्रिया अग्रवाल, प्रेम, सत्या, सुनीता, मनोरमा, राजकुमारी और कमलेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *