सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन:शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रेंनिग पर थे

श्रीगंगानगर जिले के गांव रेडबग्गी के रहने वाले भारतीय सेना के जवान मनजीत सिंह (33) की ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मनजीत सिंह विवाहित थे और उनके पीछे पत्नी के अलावा 7 वर्ष और 2 वर्ष के दो छोटे बच्चे रह गए हैं। उनकी पोस्टिंग पहले जम्मू में थी। हाल ही में प्रमोशन होने के बाद वे शाहजहांपुर ट्रेनिंग के लिए गए थे। जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव रेडबग्गी पहुंच चुका है। शाम 5 बजे रेडबग्गी गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *