सक्ती में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज नशे में मारपीट:घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे; जांच में जुटी पुलिस

सक्ती जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हुई है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें 10-15 युवक एक दूसरे को मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के मुताबिक, गाली-गलौच का विरोध करने पर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जान से मारने की धमकी देकर हमला जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। एक पक्ष की महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहे थे। मांस-मदिरा सेवन से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर टांगी, चाकू, लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। गाली गलौज का विरोध करने पर हमला वहीं, दूसरे पक्ष ने भी थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, बाजा बजाकर घर लौट रहे एक युवक के साथ गाली-गलौच की गई। जब उसने विरोध किया तो उस पर डंडे से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता पर भी डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना को भी मोहल्ले के लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट के संबंध में शिकायत मिली है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *