CG के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास:जनवरी में ट्रेनिंग कैंप; खड़गे समेत कई एक्सपर्ट आएंगे; अगले चुनावों की रणनीति बनेगी

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की अगले महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी क्लास लेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह अहम प्रशिक्षण कार्यक्रम बस्तर या सरगुजा संभाग में आयोजित किया जा सकता है। दोनों ही क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के साथ-साथ कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यहां जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी जिलाध्यक्ष यहां रहेंगे। राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेताओं का शेड्यूल तय होने के बाद पार्टी इसके लिए दिशा–निर्देश जारी करेगी। कांग्रेस के ये सीनियर लीडर प्रशिक्षण कार्यक्रम में हो सकते है शामिल कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल, सहित तमाम दिग्गज नेता और एक्सपर्ट शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को दो दिन शामिल रहने का प्रस्ताव भेजा गया है। अध्यक्षों से खुद चर्चा करेंगे राहुल गांधी ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को न केवल संबोधित करेंगे, बल्कि, जिला अध्यक्षों से वन टू वन बातचीत भी करेंगे। जिला अध्यक्षों से उनके जिले की सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। गनमैन, ड्राइवर, पीए को एंट्री नहीं ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण शुरू होने के एक दिन पहले जिलाध्यक्षों को पहुंचना होगा। जिलाध्यक्षों के गनमैन, ड्राइवर, पीए को एंट्री नहीं दी जाएगी। ट्रेनिंग कैंप में जाने से पहले जिलाध्यक्षों को करनी होगी ये तैयारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *