भीलवाड़ा में क्रिसमस पर गूंजा जिंगल बेल:शहर के चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन, गले मिलकर दी बधाईयां

क्रिश्चियन समाज ने आज गुरुवार को क्रिसमस पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।इस मौके पर शहर के सभी चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई, समाज के महिलाओं ओर पुरुषों ने आपस में एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने गडरिया, फरिश्ते, मजूसी आदि बनकर प्रस्तुतियां दी। चर्च में हुआ बाइबल पाठ चर्च में फादरों द्वारा बाइबल का पाठ किया गया,क्रिसमस को लेकर चर्च अपने-अपने सदस्यों की टोलियां बनाकर कैरोल सिंगिग लेकर समाजजनों के घर पहुंचे एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म दिन का संदेश सुनाकर गीत-संगीत प्रस्तुत कर क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।क्रिसमस पर फादर ने टोली में शामिल सदस्यों आदि को टॉफियां व मिठाई बांट रहे हैं।चर्च को सजाया गया ओर आकर्षक झांकियां भी सजाई गई,घरों में क्रिसमस ट्री सजाने के साथ डेकोरेशन भी किया गया । देश व विश्व में शांति की प्रार्थना की क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष गुडविन मसीह ने बताया कि पिछले रविवार से विभिन्न चर्चों की टोलियां परिवारों के यहां पहुंचकर भजन गा रही हैं। क्रिसमस पर आज फादर बच्चों को टॉफियां और मिठाइयां बांट रहे हैं।बुधवार रात 11 से 12 बजे तक मिडनाइट सर्विस आयोजित की गई, जिसमें देश व विश्व में शांति की प्रार्थना की गई। रात को 25 दिसंबर लगते ही केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई,चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां भी सजाई गई। चर्च ओर घरों में की सजावट क्रिसमस को लेकर समाजजन ने घरों पर स्टार आदि लगाकर सजावट की साथ ही घरों में भी पकवान बनाए गए इनमें विशेष रूप से केक, गुंजिया आदि बनाए गए। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के सभी 11 चर्चों में कैरोल सिंगिंग, बोनफायर और क्रिसमस ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किए गए। चर्चों को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं अलग-अलग टोलियां घर-घर जाकर भजन और कैरोल सिंगिंग के माध्यम से क्रिसमस की खुशियां बांट रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *