दौसा में PM संवाद एवं खेल महोत्सव का समापन:विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण; पूर्व सांसद बोले- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रतिभाओं को निखारने के लिए जोड़ेंगे

दौसा में प्रधानमंत्री संवाद एवं खेल महोत्सव गुरुवार को पंडित नवल किशोर शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। जहां टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जहां मौजूद लोगों ने लखनऊ से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। कार्यक्रम संयोजक करौली-धौलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की संकल्प को जोड़ता है। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रतिभाओं को निखारने का हिस्सा है, इससे युवाओं को जोड़ा जाएगा। लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व सर्व स्वीकार्य था, सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। उनके अच्छे विचारों को ग्रहण करना चाहिए। बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य की ओर ध्यान देना चाहिए। खेल महोत्सव युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने का प्रयास था, यह सिलसिला आगे बढ़ना चाहिए। ये रहे मौजूद इस दौरान प्रदेश मंत्री अंजीत मांडन, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, जिला महामंत्री लेखपाल कसाना, विपिन जैन, हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष सरपंच गुलाब बैरवा, जिला मंत्री सियाराम शर्मा, मिश्री देवी, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, सत्यनारायण सहारा, टीकम सिंह गुर्जर, अभयशंकर शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, सुरेश घोषी, शंकरलाल शर्मा, एडवोकेट डीपी सैनी, एडीएम अरविन्द शर्मा, मनमोहन मीणा, एसडीएम संजू मीणा, प्राचार्य लालाराम मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, एडीईओ अंजुल गुप्ता समेत कई अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *