प्लॉट पर कब्जे को लगाया कंटेनर पुलिस ने हटवाया:प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर जब्त

उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से अवैध कंटेनर लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका कंटेनर भी जब्त किया है। डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी सोहनलाल और सुरेश द्वारा खातेशुदा प्लॉट पर कंटेनर रखा गया था। पुलिस ने मौके से कब्जा हटवाया और कंटेनर जब्त किया है। आरोपी सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। बाउंड्रीवॉल तोड़कर रखा था कंटेनर
थानाधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया सुशीला माली पत्नी भरत माली निवासी चि.कूटर विहार ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उनके प्रतापनगर स्थित राजस्व गांव झरनों की सराय में दो प्लॉट हैं। जिसका क्षेत्रफल 2500 वर्ग फीट है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे प्लॉट की बाउंड्रीवॉल तोड़कर कंटेनर लगा दिया। इस प्लॉट का एक वाद स्थायी निषेधाज्ञा का सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। जहां से 20 दिसंबर को कमिश्नर रिपोर्ट को लेकर आदेश जारी किया गया। कमिश्नर मौके पर जाकर निरीक्षण करते, उससे पहले ही 21 दिसंबर को आरोपियों ने मौके पर एक कंटेनर ख दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मामले में कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *