फाजिल्का के 5 गांवों में बनेंगी नई सड़कें:1.13 करोड़ की लागत से 4 हजार मीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा, विधायक ने रखी आधारशिला

पंजाब के फाजिल्का के सरहदी इलाके में स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए नई सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना ने विभिन्न गांवों में जाकर इन सड़क निर्माण कार्यों का नींव पत्थर रखा। विधायक सवना ने बताया कि खराब सड़कों की वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया। नई सड़कों का निर्माण पांच अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा – गांव हौज खास में 360 मीटर, नूरसमंद में 350 मीटर, नूरशाह से गुलाम रसूल तक 700 मीटर, तेजा रोहिल्ला में फिरनी के लिए 820 मीटर और फाजिल्का-फिरोजपुर रोड से रामपुरा उर्फ जट्टवाली तक 1750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। इस पूरी परियोजना पर कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत आएगी। साथ ही, विधायक ने यह भी बताया कि पिछली बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत के लिए भी प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और उनकी दैनिक परेशानियां दूर होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *