संगरूर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट:बाइक सवार 2 बदमाशों ने कैश और फोन छीना, एक गिरफ्तार

पंजाब के संगरूर में एक डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात हुई। सोमवार दोपहर को भवानीगढ़ के गांव जौलीआं के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को निशाना बनाया। बदमाशों ने पीड़ित से 10 हजार रुपए और फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित सुमित, जो हरिपुरा बस्ती संगरूर का रहने वाला है और ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी का काम करता है, भवानीगढ़ के गांव बखतड़ा की तरफ जा रहा था। जौलीआं के डेयरी फार्म के पास दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी किट से पैसे और फोन छीन लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो रामपुरा का रहने वाला है। दूसरे आरोपी हरजिंदर सिंह, जो तुंगा का निवासी है, की तलाश जारी है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *