संगरूर दिड़बा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने मनिंदर सिंह:जसप्रीत कौर उपाध्यक्ष बने, कैबिनेट मंत्री बोले- 4.25 करोड़ की परियोजनाएं होगी शुरू

संगरूर की दिड़बा नगर पंचायत में आज उपमंडल मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा की अध्यक्षता में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मनिंदर सिंह को अध्यक्ष और जसप्रीत कौर को उपाध्यक्ष चुना। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोगों की सेवा में ईमानदारी और समर्पण से जुटने का आह्वान किया। मंत्री चीमा ने बताया कि मनिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के एक सक्रिय युवा नेता हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की नई टीम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों की घोषणा करते हुए मंत्री ने बताया कि दिड़बा में दो बड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें 2.25 करोड़ रुपए की लागत से एक कम्युनिटी हॉल का निर्माण और खिलाड़ियों के लिए एक इनडोर स्टेडियम शामिल है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू, मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल, कार्यकारी अधिकारी चंद्र प्रकाश वधवा सहित अन्य अधिकारी व सभी पार्षद भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *