पंजाब के बठिंडा के फेस-3 मॉडल टाउन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दादी-पोती पार्क के पास एक निर्माणाधीन इमारत में पेशाब करने गए 45 वर्षीय प्रेम कुमार अंधेरे में बेसमेंट में गिर गए। प्रेम कुमार फेस-3 मॉडल टाउन के रहने वाले ने घायल अवस्था में अपने परिवार को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोसाइटी जानकारी के अनुसार मामले की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक यादविंदर कंग और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बचाव दल ने सीढ़ी का उपयोग कर बेसमेंट में उतरकर घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लिटाया और मजबूत रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। अंधेरे होने से नहीं लग पाया अंदाजा संस्था की एम्बुलेंस ने तुरंत घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना रात के समय की है, जब अंधेरे के कारण प्रेम कुमार को निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट का अंदाजा नहीं लग पाया। यह घटना निर्माणाधीन स्थलों पर उचित सुरक्षा उपायों और रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित करती है।


