महिला सहित 4 स्मैक तस्कर गिरफ्तार:55 ग्राम स्मैक और ढाई लाख रुपए जब्त, छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे आरोपी

करौली पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपती सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने आरोपियों से 55 ग्राम स्मैक, 2 लाख 62 हजार 250 रुपए और एक स्विफ्ट कार जब्त की है। डीएसटी टीम प्रभारी धारा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर टीम ने सलेमपुर चौकी पर नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट कार को रोका और तलाशी के दौरान स्मैक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में सपोटरा के कांवटी निवासी रेशम मीना (32), उसका पति धनराज मीणा (36), पुरुषोत्तम उर्फ नरकटा (40) और गोलू पाकड़ (21) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि धनराज लंबे समय से अपनी पत्नी रेशम और छोटे बच्चे को साथ लेकर झालावाड़ से स्मैक लाता था। इस तरह वह पुलिस के रडार से बचता रहा। जांच में पता चला कि धनराज अपनी पत्नी से स्मैक लेकर पुरुषोत्तम उर्फ नरकटा और अन्य साथियों के माध्यम से छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सपोटरा, कुड़गांव, करौली और गंगापुर सिटी क्षेत्र में सप्लाई करता था। कार्रवाई में कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर और नारौली डांग चौकी प्रभारी अबजीत कुमार भी शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *