कलेक्ट्रेट के पीछे दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी:आफिस जाने के बाद ताला तोड़कर 10 से 12 लाख रुपए के आभूषण चुराए

सवाई माधोपुर के गणेश नगर बी में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान‌ को निशाना बनाया‌। चोरों ने यहां एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये। मकान मालिक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह जिला कलेक्ट्रेट के पीछे गणेश नगर बी में प्लाट नंबर 46 में रहते हैं। वह रोजाना की तरह आज सुबह आफिस चले गए थे। इसी दौरान घर पर कोई नहीं था। तभी दोपहर साढ़े बारह पडोसियों ने उनके मकान में चोरी होनी सूचना फोन पर दी। सूचना मिलने पर वह आनन फानन में घर पहुंचे। जहां उन्हें घर के सभी ताले टूटे हुए मिले। कमरे के अंदर आलमारी का भी ताला टूटा हुआ मिला। चोर आलमारी में रखे 10 से 12 लाख रुपए से सोने के आभूषण चुरा कर ले गए। जिसकी जानकारी उन्होंने मानटाउन थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मानटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने मौका मुआयना किया‌। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहरहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है‌। पुलिस चोरी वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर जिले में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं पुलिस इन चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। चोर आए दिन घर, दुकान मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। वहीं पुलिस के हाथ खाली है। लोगों की ओर से चोरों की गिरफ्तारियों के लिए विरोध प्रदर्शन भी किए गए हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *