आगर मालवा साइबर सेल ने 50 गुम मोबाइल ट्रेस किए:एसपी विनोद कुमार सिंह ने मालिकों को फोन लौटाए

आगर मालवा पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने आधुनिक तकनीक और सतर्क पुलिसिंग की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए कुल 50 मोबाइल फोन ट्रेस किए हैं। गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने ट्रेस किए गए सभी 50 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। यह कार्यक्रम क्रिसमस के अवसर पर आयोजित किया गया था। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने राहत महसूस की। मोबाइल वापस पाने वाले नागरिकों ने आगर पुलिस और साइबर सेल की सराहना की। उन्होंने इस पहल को सराहनीय और जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने वाला कदम बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सहित साइबर सेल और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। पुलिस की यह कार्रवाई तकनीकी दक्षता और आम जनता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *