डीग पुलिस ने 6 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:5 मोबाइल फोन, 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद; लाखों की ठगी का खुलासा

डीग जिले की पहाड़ी पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मौके पर पांच मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पहाड़ी मार्ग सोलाका के पास साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर इन ठगों को धर दबोचा। पकड़े गए सभी साइबर ठग सोशल मीडिया पर कपड़े सीने की सिलाई मशीन का विज्ञापन डालते थे। वे सस्ते दामों में मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इन ठगों ने कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस पकड़े गए सभी साइबर ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *