स्मार्ट मीटरों के विरोध में 12 जनवरी को होगी महापंचायत:संघर्ष समिति की बैठक में हुआ फैसला,

बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की एक बैठक गुरुवार को शिक्षक भवन में किसान नेता फूलचंद ढेवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 12 जनवरी 2026 को अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आयोजित होने वाली विशाल ‘किसान महापंचायत’ की रणनीति तैयार की गई। ​समिति ने मुख्य रूप से बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने, स्मार्ट मीटरों को तुरंत बंद कर पुराने सामान्य मीटर बहाल करने और सोलर कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, किसानों को दिन में थ्री-फेस बिजली और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर जोर दिया गया। ​बैठक में बिजली की कटौती और कम वोल्टेज को लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया। कार्यक्रम की सफलता के लिए अखिल भारतीय किसान सभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन और मुस्लिम न्याय मंच सहित विभिन्न संगठनों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक को रामचंद्र कुलहरि, मदन सिंह यादव और महीपाल पूनिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *