अजमेर में 70 साल के केंद्रीय मंत्री ने खेली कबड्डी,VIDEO:देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष के साथ खेला मैच, सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन

अजमेर में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। समापन के मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने भी कबड्डी में जोश दिखाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मुकाबले के दौरान रेडर और डिफेंडर दोनों भूमिकाओं में खुद को साबित किया। उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा की टीम के साथ कबड्डी खेलते हुए सफल रेड की। समापन कार्यक्रम पटेल स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के आखिर में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस है। आज के दिन पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आह्वान किया था। आज पूरे देश भर में सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ है। अजमेर संसदीय क्षेत्र में लाखों की संख्या में रजिस्ट्रेशन किया गया। पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर इसका समापन हुआ है। जीवन में खेल बहुत जरूरी है। जितनी शिक्षा जरूरी है, उतना ही खेल जरूरी है। जितना व्यक्ति खेलेगा वह उतना फिट रहेगी। युवाओं को तंदुरुस्त रखने के लिए देशभर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मजबूत रहेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा- सांसद खेल महोत्सव पूरे देश में आयोजित हुआ। अजमेर के 166000 युवाओं को केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंच दिया गया। खेलो इंडिया फिट इंडिया के भाव को ध्यान में रखते हुए लाखों युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिला है। इस प्रतियोगिता से कई युवाओं को आगे आने का अवसर मिला है। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने कहा कि पूरे भारत देश में टॉप 10 सांसद खेल महोत्सव का जो रजिस्ट्रेशन हुआ उसमें अजमेर भी शामिल है। करीब 166000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह राजस्थान और अजमेर के लिए गर्व के बात है। पूरे देश के 10 लोकसभा क्षेत्र में अजमेर का भी नाम शामिल है। यह एक छोटी बात नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *