राजस्थान में आयरन-स्टील व स्क्रैप कारोबारियों के 100 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की टीमों ने छापेमारी की। सोमवार से शुरू की गई स्टेट जीएसटी की रेड कार्रवाई में 125 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई। टीमों की ओर से मौके पर करीब 8 करोड़ रुपए की वसूले गए। चीफ टैक्स कमिश्नर कुमार पाल गौतम ने बताया के निर्देश पर सोमवार से आयरन-स्टील और स्क्रैप कारोबारियों के ठिकानों पर पूरे राजस्थान में कार्रवाई की गई। कारोबारियों के 100 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी टीमों ने एक साथ छापेमारी की। रेड की कार्रवाई में 125 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आई है। कार्रवाई में मौके पर ही करीब 8 करोड़ रुपए की रकम जमा करवाई गई। जांच के दौरान कई स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कच्ची पर्चियां एवं संदिग्ध डॉक्यूमेंट जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्क्रैप के अवैध परिवहन के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई जारी है। विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि टैक्स चोरी और अवैध व्यापार पर रोक लगाई जा सके। जिनकी पूरी जांच विभागीय अधिकारियों की ओर से की जा रही है। गौरतलब है कि वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से पिछले दिनों में टैक्स चोरी के खिलाफ व्यापक सख्ती बरती जा रही है। गत कुछ दिनों में ही डिपोर्टमेंट करीब 500 करोड़ रुपए की कर चोरी उजागर कर चुका है। डिपोर्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


