डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के कनबा गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घटनास्थल से कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


