सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने MMDR ( Mines and Minerals Development and Regulation) Act में एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बलराम (29) पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा निवासी खिलचीपुर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि SP ममता गुप्ता के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन व खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई के लिए थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खटुपुरा रोड से चन्द्रपुरा की तरफ राेड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। जिसमे बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने बजरी परिवहन करते ड्राइवर को राेका और रवन्ना मांगा। जिस पर ड्राइवर ने बजरी का कोई रवन्ना नहीं हाेने के कारण अवैध बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। इसी के साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ MMDR एक्ट में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह का कहना है कि आगामी समय में भी अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


