पतंग उड़ाते समय नाबालिग छत से नीचे गिरा:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में छत पर पतंग उड़ाते नाबालिग छत से नीचे गिर गया। हादसे में नाबालिग गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरमान (13) अपने 5 साथियों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय अरमान छत की मुंडेर पर चढ़ गया और ध्यान भटकने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। परिजन तुरंत घायल अरमान को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम अरमान का इलाज कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिवार के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *