भीलवाड़ा में एक सड़क लंबे समय से रिपेयर नहीं हुई तो लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर इकट्ठा होकर आते- जाते राहगीरों ओर ड्राइवर्स को गुलाब का फूल दिया रोड नहीं बनवा पाने के कारण उनसे माफी मांगी और धूल से बचाव हो सके इसके लिए मास्क भी दिया। 700 मीटर की सड़क हजारों लोग परेशान यह नजारा था भीलवाड़ा के वार्ड नंबर 18 के ओल्ड आरटीओ रोड का, यहां संदीप बजाज शोरूम से गांधीनगर को जोड़ने वाली करीब 700 मीटर लंबी मुख्य सड़क पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से टूटी हुई है।दिन भर यहां हजारों की संख्या में टू व्हीलर और फोर व्हीलर गुजरते हैं साथ ही इस वार्ड में रहने वाले लोगों को पैदल भी इधर से पैदल गुजर के जाना होता है। समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया सड़क नहीं बनने के चलते सभी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला तो आज कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मोहल्ले वालों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। आते जाते लोगों को गुलाब ओर मास्क दिया आते-जाते लोगों को गुलाब का फूल दिया और उनसे रोड नहीं बनवा पाने के कारण माफी भी मांगी,लोगों को धूल में परेशान ना होना पड़े इसके चलते उन्हें मास्क भी दिए। वार्डवासियों का कहना है कि अगर इस पर भी नगर निगम ने इस सड़क की सुध नहीं नहीं ली तो बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। टूटी सड़क से लोग परेशान पीसीसी मेंबर मनोज पालीवाल की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।पालीवाल ने बताया कि भीलवाड़ा में भाजपा की सरकार है, सभी प्रमुख पदों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं लेकिन इसके बावजूद भी इच्छा शक्ति की कमी के चलते इस सड़क को सुधारा नहीं जा रहा है। सीवरेज लाइन के बाद रोड सही नहीं करवाई अमृत योजना दो के तहत यहां सीवरेज लाइन डाली गई थी और उसके बाद से सड़क को इसी हालत में छोड़ दिया। दिन भर यहां से हजारों टू व्हीलर और फोर व्हीलर निकलते हैं, वार्ड में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष इस रास्ते को पार कर अपने घर पर जाते हैं और साथ में मिट्टी और धूल में गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। कई बुजुर्गों को दिनभर उड़ती धूल के चलते सांस में भी समस्या होने लगी है। कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं वार्ड में ही रहने वाले निसार ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इसके लिए लिखित में शिकायत भी की लेकिन ना जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं, ना निगम के अधिकारियों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। अब तक भी कोई समाधान नहीं हुआ है इसलिए हम सड़क पर उतरे हैं, प्रदर्शन किया है।लोगों को फूल देकर उनसे उनको हो रही परेशानी के लिए माफी भी मांगी है। अगर अब भी सरकार और प्रशासन नहीं सुनता है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान पुष्कर पारीक, उमेश गाडरी , सुनील दत्त शर्मा, मंगल सिंह पवार, रवि सिंह पवार, नारू कुरेशी , हेमराज माली ,राजू सिलावट, हेमलता माली , अयान कुरेशी , आसिफ सिलावट , मुन्ना कुरैशी , ललिता माली , ममता माली सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।


