हिंदू-संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध किया:रामानुजगंज में विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे निरंतर अत्याचारों के विरोध में रामानुजगंज में विरोध प्रदर्शन किया। लरंगसाय चौक पर बांग्लादेश और वहां की सत्ता पर आसीन यूनुस का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बलरामपुर रामानुजगंज में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही नृशंस हिंसा, प्रशासनिक मौन और मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना था। वीएचपी ने घटना की कड़ी निंदा की विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जस्सू केसरी ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, निर्दोष हिंदुओं की हत्या, मंदिरों और संपत्तियों पर हमला संपूर्ण मानवता के लिए कलंक है। केसरी ने आगे कहा कि आज यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि हिंदुओं का एकमात्र देश भारत है। यदि भारत हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज नहीं उठाएगा, तो उनके लिए कोई और खड़ा नहीं होगा। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह विमल किशोर दुबे, विश्व हिंदू परिषद के आशीष चौबे, सुशील मेहरा, सूरज कश्यप, नेहाल कश्यप, सच्चिन पासवान, रंजन शर्मा, प्रहलाद यादव, आकाश ठाकुर, विकास गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, रौनक गुप्ता, सुमेर सिंह, विशाल राम, सनी दास सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *