दिल्ली चुनाव- मुस्तफाबाद से मोहन बिस्ट भाजपा कैंडिडेट:करावल नगर से 5 बार के विधायक, यहां से कपिल मिश्रा को टिकट मिलने से नाराज थे

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को एक कैंडिडेट के नाम के साथ तीसरी लिस्ट जारी की। मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है। वे करावल नगर सीट से पांच बार के विधायक हैं। पार्टी ने शनिवार को दूसरी लिस्ट में बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके बाद बिष्ट ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बिष्ट ने रविवार दोपहर कहा था;- पार्टी को लगता है कि करावल नगर BJP की सीट है। BJP में किसी भी ऐरा-गैरा, नत्थू खैरा को लड़ा देंगे तो जीत जाएगा। ये बहुत बड़ी भूल है। आने वाले दिनों में पार्टी को पता लग जाएगा कि जमीनी कार्यकर्ता का क्या वजूद है। लिस्ट घोषणा से पहले ही कहा था- मुस्तफाबाद से लडूंगा भाजपा की तीसरी लिस्ट आने से पहले मोहन बिष्ट ने रविवार शाम को कहा था कि भाजपा ने मुझे मुस्तफाबाद सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। जनता से लगाव होता है। उन्हें छोड़कर नए क्षेत्र में जाने पर दुख होता है, इसलिए मैंने ऐसी बातें कहीं। मोहन बिष्ट करावल नगर सीट से 1998, 2003, 2008, 2013 और 2020 में भाजपा विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2015 में वह AAP प्रत्याशी कपिल मिश्रा से हार गए थे। भाजपा अब तक 59 नामों का ऐलान कर चुकी है। सिर्फ 11 कैंडिडेट का ऐलान होना बाकी है। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *