ज्वेलरी की दुकान से चोरी की लाइव वीडियो:कुल्लू में ग्राहक बनकर आई, दुकानदार को चकमा देकर गायब की 7 लाख के जेवर

कुल्लू में एक ज्वेलरी की दुकान से महिलाओं ने 7 लाख रुपए के गहने चोरी कर ली। ये घटना लोअर ढालपुर की है, जहां ज्वेलरी की दुकान पर सुबह करीब 11:50 बजे दुकान में ग्राहक बनकर आई। महिलाओं ने दुकानदार से कुछ सामान खरीदा और इसी दौरान वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जय दुर्गा ज्वैलर्स के दुकान मालिक जसविंद्र सिंह ने बताया कि महिलाएं दुकान में आईं और ज्वेलरी दिखाने को कहा। उन्होंने ज्वेलरी भी खरीदी। लेकिन बीच में सामान देखने के दौरान उसमें से एक महिला ने कुछ जेवर चुरा लिए। दुकानदार ने बताया कि सोने की चैन, लॉकेट और 4 मंगलसूत्र गायब है। महिलाएं करीब 12:10 बजे दुकान से चली गईं। चोरी का पता दुकानदार को तब चला जब रात में सामान की गिनती की गई। इसके बाद दुकानदार को शक हुआ तो उसने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। सीसीटीवी का यह क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दुकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इन महिलाओं के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। दोनों महिलाएं वारदात के बाद से फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *