केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण:स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने धौलपुर में अपने दौरे के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचगांव का दौरा किया, जहां उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद मंत्री नरपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने एक बच्चे और एक बच्ची का अन्नप्राशन संस्कार खीर खिलाकर कराया। मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे पोषण अभियान की चर्चा की। एनीमिया की रोकथाम के लिए उन्होंने दो बालिकाओं को द्राक्षावलेह, पुनर्नवादि मंडूर और कृमि मुदगर रस की किट प्रदान की। अपने दौरे के अंतिम चरण में वे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल छावनी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों से विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछे और स्वयं बोर्ड पर ज्यामिति और त्रिकोणमिति के नियम समझाए। छात्रों के ज्ञान स्तर और स्कूल की आधुनिक सुविधाओं से प्रभावित होकर उन्होंने टीचरों की सराहना की और छात्रों को बड़े लक्ष्य रखकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरे में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए एन सोमनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, प्रोटोकॉल अधिकारी अल्का श्रीवास्तव और केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव और भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *