नर्मदापुरम में मूकबधिर विद्यालय के संचालक पर केस:बिना लाइसेंस जर्जर भवन में चल रहा था स्कूल

नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मंगल भवन में संचालित संकल्प मूकबधिर विशेष विद्यालय के संचालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि संस्था का संचालन बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए ही किया जा रहा था और जिस भवन में विद्यालय चल रहा था, उसकी हालत बेहद खराब पाई गई। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया कि भवन की छत से मलबा गिर रहा है और फर्श कई जगह से उखड़ा हुआ है। इसके बावजूद इसी जर्जर भवन में मूकबधिर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। स्कूल में 62 छात्रों के एडमिशन
संकल्प मूकबधिर विशेष विद्यालय सह छात्रावास में वर्तमान में कुल 62 बच्चे दर्ज हैं। इनमें से 40 बच्चे छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं, जबकि 16 लड़के और 18 लड़कियां बाहर से आकर पढ़ाई कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि भवन बच्चों के रहने और पढ़ाई के लिए सुरक्षित नहीं है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने बताया कि संस्था के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई थी। जांच में लाइसेंस का नवीनीकरण समाप्त पाया गया और भवन की स्थिति भी जर्जर मिली। इसके आधार पर संस्था के संचालक कपलेश कुरेले के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *