जयपुर के जालूपुरा थाना पुलिस ने आज मिश्रित धातु का धारदार व खतरनाक चाइनीज माँझा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन चरखी बरामद की है जिस में चाइनीज मांझा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर उस से पूछताछ की जा रही हैं।कि वह मांझा कहां से लेकर आया और उस को वह किसे बेचने वाला था। जालूपुरा सीआई हवासिंह मंगावा ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सख्त आदेश हैं कि जयपुर सिटी में किसी भी सूरत में चाइनीज मांझे का उपयोग,बेचान नहीं होगा। इस मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इस आदेश के बाद पिछले 15 दिन से पुलिस की टीमें निरंतर मांझा और पतंग बेचने वाली सभी दुकानों पर सर्च कर रही थी अपितु लोगों को बार-बार समझाया जा रहा था कि चाइनीज मांझे के स्तेमाल से लोगों के गले कटते है,पशु पक्षियों को भारी नुकसान होता हैं। आज मुखबिर से सूचना मिली की मीरजी के बाग जाने वाली गली के नुक्कड के पास एक व्यक्ति चाइनीज मांझा बेच रहा हैं। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन किया। आरोपी युवक शाहिल खान (21) पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी गांव हलालपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल किराये दार इकरामुद्दीन का मकान म.न.288 नूरजहाँ पार्षद की गली जालूपुरा के पास से पुलिस को तीन थैलियां मिली। इस थैली में तीन चरखी एक बड़ी चरखी जिसमे बैंगनी रंग का खतरनाक मिश्रित धातू का (चाइनिंज) मांझा, दुसरी काले रंग की चरखी जिसमे लाल मेहरुन रंग का खतरनाक मिश्रित धातू का (चाइनिंज) मांझा व तीसरी काले रंग की चरखी जिसमे काले रंग का खतरनाक मिश्रित धातू का (चाइनिंज) मांझा मिला।जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


