अमृतसर में अस्पताल में 12 वर्षीय बच्ची मौत पर हंगामा:गुरुनानक देव हॉस्पिटल में थी भर्ती, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल के बेबे नानकी वार्ड में 12 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और परिजनों द्वारा गुस्से में आकर तोड़फोड़ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। परिजनों के अनुसार, कल रात बच्ची का ऑक्सीजन लेवल अचानक गिरकर 35 तक पहुंच गया था, जिसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ऑक्सीजन लगाए जाने के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ और ऑक्सीजन लेवल 80 से 85 तक पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि रात भर बच्ची स्थिर रही और सुबह भी उसकी हालत ठीक बताई जा रही थी। परिवार का दावा है कि एक्स-रे रिपोर्ट में बच्ची के बाएं फेफड़े में पानी पाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉक्टर को दिखाने की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि कोई भी डॉक्टर समय पर वार्ड में नहीं पहुंचा और लिखित निर्देश भी नहीं दिए गए। बिना सहमति इलाज शुरू करने का दावा परिजनों का आरोप है कि बिना माता-पिता या परिवार की सहमति के बच्ची के फेफड़े से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़ बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ भी की, जिसे बाद में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने संभाला। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *