रायपुर में इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर सड़क पर मारपीट:सोशल मीडिया से आर्टिस्ट को बुकिंग के लिए बुलाया, फिर दोस्तों के साथ की पिटाई

रायपुर में सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर मेंहदी आर्टिस्ट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आर्टिस्ट को बुकिंग के बहाने बुलाया फिर दोस्तों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। ये पूरा मामला टिकरापारा इलाके का है। घटना शनिवार 24 दिसंबर को सुबह करीब 11:15 बजे संतोषी नगर आजाद ऑटो पार्ट्स के पास की है। पीड़ित किशन यादव, जो कृषक नगर जोरा निवासी हैं और पेशे से मेंहदी आर्टिस्ट हैं, उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्याम राजपूत की पोस्ट पर कमेंट किया था यह दूसरे आर्टिस्ट का वीडियो है, अपना वीडियो डाला करो। अगले दिन उनके पास बुकिंग के लिए एक फोन आया। जब वो कस्टमर से मिलने के लिए पहुंचे। दोस्तों के साथ मिलकर पिटाई इस पर नाराज़ होकर श्याम राजपूत, संदीप नायक, लक्की नायक और अन्य लोग उनके पास पहुंचे और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के साथ आए उनके साथी सिद्धार्थ यादव और कुणाल सिंह ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में किशन यादव के चेहरे, आंख और हाथों में चोट आई है, जबकि सिद्धार्थ यादव के गले और कुणाल सिंह के हाथ में चोट लगी है। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा। पीड़ित ने बताया कि श्याम राजपूत ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *