तरनतारन पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल 1 किलो 550 ग्राम हेरोइन, 1200 रुपये ड्रग मनी और 30 लीटर लाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई एसएसपी सुरेंद्र लांबा की देखरेख में की गई। तरनतारन पुलिस ने सभी सब-डिवीजन में ड्रग तस्करों और असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत एसपी (डी) रिपुतपन सिंह ने अलग-अलग टीमें गठित कर ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए इलाके में भेजा था। कहां कहां पकड़े गए तस्कर


