मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए गई जोधपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम ने डोडा पोस्त का प्लांट पकड़ा है। जिसमें 64 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से डोडा पोस्त की पैकिंग करने का सामान भी जब्त किया गया है। ओसियां में पूर्व में भी MD ड्रग की फैक्ट्रियां पकड़ी गई है। जिला विशेष टीम के प्रभारी अमानाराम ने बताया कि टीम आज सुबह ओसियां थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी गिरधारी राम पुत्र भीकाराम जाट निवासी रातानिया की ढाणी ओसियां को पकड़ने के लिए गई थी। उसकी तलाश में टीम ने धोरों में एक जगह पर दबिश दी। हालांकि वहां पर आरोपी नहीं मिला लेकिन तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडा का एक पूरा प्लांट मिला। जिसमें डोडा पीसने की चक्की लगाई हुई थी। इसके अलावा मादक पदार्थ पैकिंग के लिए प्लास्टिक की थैलियां भी बरामद की गई। मौके से 64 किलो डोडा पोस्ट जब्त किया गया। जबकि तोलने के लिए रखे गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पैकिंग की टेप, मशीन और डोडा पोस्ट रखने के ड्रम भी बरामद किए गए। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि इन डोडा पोस्त को प्लांट में पीसकर आस – पास की जगह पर सप्लाई किया जाता था। हालांकि आरोपी के पकड़ में आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा कि इन डोडा को कहां से लाया जाता था और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाता था फिलहाल विशेष टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बता दे की ओसियन इन दोनों मादक पदार्थ तस्करी का हक बनता नजर आ रहा है पूर्व में भी यहां पर ड्रग की फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी इसके बाद से ओसियां जो है विभिन्न एजेंटीयों की रडार पर है ऐसे में जिला विशेष टीम की और सब एक बार फिर से डोडा पैकिंग करने की पूरी प्लांट का खुलासा किया गया हालांकि यहां पर मलिक पदार्थ तस्कर पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया लेकिन इसके साथ ही सवाल भी खड़े हो रहे हैं मारवाड़ में नशे का बढ़ता चलन युवाओं को बर्बादी की तरफ धकेल रहा है और ओसियां जैसे कस्बे में इस तरह के प्लांट संचालित होना चिंता का विषय भी है।


