पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पीपी चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने खेल महोत्सव में विजेता-उप विजेता टीमों को सम्माानित किया। सांसद खेल महोत्सव में कैरम, बैडमिंटन, 400 मीटर स्प्रिंट, 100 मीटर स्प्रिंट, ऊंची कूद, कबड्डी, लंगडी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी व रस्सा कस्सी की टीमों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल रूप से जुड़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद कार्यक्रम प्रारंभ की घोषणा केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की। ध्वजारोहण सांसद पीपी चौधरी ने किया। साथ ही सांसद खेल प्रतियोगिता में पाली का नाम रोशन करने तथा खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। सांसद खेल महोत्सव में 13 खेलों की अंडर-19 पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया। सांसद ने कहा-खेल को खेल की भावना से खेले
सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि शरीर और दिमाग को फिट रखने के लिए खेल जरूरी है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पी.एम. विजन से सांसद खेल का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के ऐतिहासिक दिन किया गया। मंत्री कुमावत मिले- खेल से बॉडी को मिलता है आराम
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के इस मशीनरी युग में आदमी मानसिक दबाव में रहता है। जिसमें खेल से आराम मिलता है व खेलों से अनुशासन की सीख भी मिलती है। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने सुशासन दिवस की शपथ दिलाई तथा उन्होंने कहा कि खेलों में या तो आदमी खेलता है या सीखता है। कार्यक्रम ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक बाली पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक सोजत शोभा चौहान, प्रदेश संयोजक सांसद खेल महेंद्र मेघवाल, जनप्रतिनिधि महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष पाली सुनील भंडारी, रामकिशोर साबू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( सीलिंग) ओम प्रभा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र मेहता, विकास सपा, जिला खेल अधिकारी लेहरी दास वैष्णव, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि व राजकीय आधिकारी, विभिन्न टीमों के साथ आए अध्यापक, कर्मचारी और शहरवासी मौजूद रहे। यह रहे विजेता-उपविजेता
सांसद खेल महोत्सव 2025 के पाली लोकसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिवस अंडरर 19 पुरुष आयु वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में नाडोल की टीम विजेता रही। लोलावास बिलाडा की टीम उप विजेता रही।
हॉकी में धामली विजेता व उप विजेता गेवडा रही। कब्बडी में दईतारा भोपालगढ़ विजेता व चीमा बाई संचेती पाली उपविजेता, फूटबॉल में विजेता खारिया खंगार, उपविजेता मुण्डारा बाली, खो-खे में झीतड़ा विजेता, लंगडी में मण्डला सोजत विजेता एवं उपविजेता बिठू, रस्साकस्सी में भोपालगढ़ सांवलाखुर्द विजेता, उपविजेता कंटालिया, वॉलीबॉल में विजेता हुणगांव बिलाडा, उपविजेता भाटूंद, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में महावीर भोपालगढ विजेता एवं उपविजेता महेन्द्रसिंह सुमेरपुर, केरमबोर्ड में विजेता वैभव बिलाडा, उपविजेता में भूमिका वैष्णव पाली, बेडमिंटन में आयुष तिवारी मारवाड़ जंक्शन विजेता, लम्बी कूद में डूंगरराम भोपालगढ़ विजेता, उपविजेता संजय जोजावर रहे। इसी प्रकार अण्डर 19 महिला आयु वर्ग में क्रिकेट में आना बाली विजेता व शिवपुरा सोजत उपविजेता, हॉकी में कोटडी तथा उपविजेता भावी, कब्बडी में रेपड़ावास विजेता व उपविजेता सिरियारी, फुटबॉल में सोजतरोड विजेता व उपविजेता सेसली, खो-खो विजेता डांगियावास बिलाडा, उपविजेता दूजाना, लंगडी में शिवनगर ओसिया, उपविजेता मिल क्षेत्र पाली, रस्साकस्सी में जाझीवाल खींचयिान भोपालगढ विजेता, उपविजेता माण्डीगढ़ बाली, वॉलीबॉल में जेलू विजेता एवं उपविजेता आईजी जवाली, 100 मीटर दौड़ में विजेता मोनिका ओसिया, उपविजेता दक्षिता कंवर बाली, 400 मीटर दौड़ में विजेता रेखा मारवाड़ जंक्शन, उपविजेता सीमा ओसिया, कैरमबोर्ड में सुशीला भोपालगढ़ विजेता, डिम्पल बाली उपविजेता, बेडमिंटन में हिमांशी सोलंकी देसूरी विजेता एवं कविता बिलाडा उपविजेता, लम्बीकूद में विजेता नीतू भोपालगढ़, संतोष कंवर बाली उपविजेता रही। अबोव अण्डर 19 पुरुष आयु वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में डांगीयावास की टीम विजेता रही। इसी प्रकार मारवाड़ जंकशन की टीम उप विजेता रही। हॉकी में खिमेल विजेता व उप विजेता चण्डावल नगर, कब्बडी में सालवाखुर्द विजेता व दूजाणा उपविजेता, फूटबॉल में विजेता सेसली, उपविजेता बिलाडा, खो-खे में ढालोप विजेता, उपविजेता जसपाली बिलाडा, लंगडी में सिरमण्डी विजेता, रस्साकस्सी में विजेता भोपालगढ़, उपविजेता झीतडा, वॉलीबॉल में विजेता सीआरसी बिलाडा, उपविजेता खुडाला, 100 मीटर में इस्माईल, उपविजेता सुरेश, 400 मीटर दौड़ में लक्ष्य शर्मा विजेता एवं उपविजेता कानसिंह, कैरम बोर्ड में विजेता दयाराम, उपविजेता में राजेन्द्रसिंह, बेडमिंटन में देवांग विजेता, उपविजेता नरत मेघवाल, लम्बी कूद कानसिंह विजेता, उपविजेता जितेन्द्र सोलंकी रहे। इसी प्रकार अबोव अण्डर 19 महिला आयु वर्ग में क्रिकेट में धनला विजेता व शिवपुरा उपविजेता, कब्बडी में बिठू विजेता व उपविजेता जलेली, फूटबॉल में बिंजवाडिया विजेता व उपविजेता साण्डेराव, खो-खो विजेता ढालोप, उपविजेता कापरडा, लंगडी में जेतीवास, रस्सा कस्सी में सोजत विजेता, उपविजेता सिन्दरू, वॉलीबॉल में किंजरी विजेता एवं उपविजेता बिठू, 100 मीटर दौड़ में विजेता पूजा ओसिया, उपविजेता रविना, 400 मीटर दौड़ में विजेता प्रियंका, उपविजेता रचना प्रजापत, कैरम बोर्ड में रेणु कंवर विजेता, निरमा उपविजेता, बेडमिंटन में सुनिता चौधरी विजेता, लम्बीकूद में विजेता रूकमा, खुशबू बाली उप विजेता रही।


