टोंक में एडवोकेट्स प्रीमियर लीग, जज ने भी बेटिंग की:बोले- स्वस्थ रहने के लिए 1 गेम सभी को खेलना चाहिए

जिला अभिभाषक संघ टोंक एवं सन शाइन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोंक के संयुक्त तत्वावधान में एडवोकेट प्रीमियर लीग 2025 सीरीज 2 का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला एव सत्र न्यायाधीश अय्यूब खान ने बेटिंग करते हुए किया गया। उद्घाटन मैच में सरदार बल्लभ भाई पटेल इलेवन टीम एक तरफा जीता। वहां दूसरा मैच में एलबीएस इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। बोले- एक खेल जरूर खेलना चाहिए अभिभाषक संघ की ओर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास लोदी और आयोजन समिति की ओर मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं सन शाइन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोंक की और से आर्यन श्रीवास्तव ने जिला न्यायाधीश का माल्यार्पण कर स्वागत किया। न्यायाधीश ने वकीलों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाने वाला और स्वास्थ्य के प्रति एक बेहतरीन कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से एक खेल अवश्य खेलना चाहिए। फाइनल 29 दिसंबर को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संघ द्वारा आयोजन एवं अनुशासन समितियों का गठन किया गया। सात सदस्यीय आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में संघ के अध्यक्ष विकास लोदी एव सदस्यों के रूप में विशाल श्रीवास्तव, कमरुज्जवा खान, बेनी प्रसाद गुर्जर, राजन माथुर, वसी अहमद, दिलखुश जाट को मनोनीत किया गया साथ ही अनुशासन समिति में चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विक्रम जैन, शराफत अली, शैलेंद्र शर्मा एव कृष्ण गोपाल शर्मा को मनोनीत किया गया । प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कुल 5 दिन खेली जाएगी और फाइनल मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा। ये रहे मैच के रिजल्ट सभी प्रतिभागी टीमों को प्रतियोगिता के प्रायोजक सन शाइन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोंक की और से ड्रेस किट भेंट किए गए। आयोजन समिति के विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल इलेवन और तात्या टोपे टीम के बीच खेला गया। जिसमे पटेल इलेवन ने आसान जीत दर्ज की। तात्या टोपे टीम को 90 रन की करारी शिकस्त दी । इसी प्रकार प्रतियोगिता का दूसरा मैच लाल बहादुर शास्त्री इलेवन और मोलना अब्दुल कलाम आजाद इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबीएस इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 129 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन आजाद इलेवन की टीम को 90 रन पर ही समेट दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *