मकर संक्रांति पर पुलिस का जागरूकता अभियान:पतंगों पर लिखे गए जागरूकता संदेश, एसपी ने बच्चों के साथ पतंग उड़ाई

अलीराजपुर में मकर संक्रांति पर पुलिस स्टाफ ने एक अनूठी पहल की। धृति पुलिस कल्याण समिति और दिशा लर्निंग सेंटर ने पुलिस परेड मैदान पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 50 बच्चों और 30 पुलिस परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पतंगों पर जागरूकता के संदेश लिखे गए। इनमें ‘100 दबाओ पुलिस बुलाओ’, साइबर फ्रॉड से सावधानी, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और हेलमेट के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण संदेश शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ न केवल पतंग उड़ाई और गुल्ली-डंडा खेला। सभी उपस्थित लोगों को तिल, गुड़ के लड्डू और गजक पापड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पुलिस अधीक्षक की विशेष पहल रही। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक अज़ाक सतीश द्विवेदी और महिला सुरक्षा शाखा के उप पुलिस अधीक्षक बी एल अटोदे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *