लुधियाना में दो बेटियों के पिता की मौत:चेहरे पर चोट के निशान, स्कूटी से मिले कागजात से हुई पहचान, सिक्योरिटी गार्ड था

लुधियाना में एक 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम कॉलोनी गली नंबर-6 के रहने वाले सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। मंगलवार को दोपहर बाद उनका शव कॉलोनी के पास स्थित सुनसान प्लॉट में मिला। घटना की जानकारी स्थानीय निवासी हरजीत सिंह और रणजीत कौर ने पुलिस को दी। मृतक के सिर, मुंह और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसके कारण शुरुआत में उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शव के पास खड़ी मिली स्कूटी से बरामद कागजातों की मदद से पुलिस ने मृतक की पहचान की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की हैं दो बेटियां
मृतक सुखदेव सिंह की दो बेटियां हैं और वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसके घर उसकी पत्नी व पिता भी रहते हैं। पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *