पटियाला में 28 वर्षीय युवक की हत्या:5 लोगों ने तेजधार हथियार से किया हमला, सामान लेने गया था

पंजाब के पटियाला में बीड़ी खरीदने गए 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की 5 लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मंगलवार को राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना 13 जनवरी की रात नाभा की है। गुरप्रीत रात करीब 8 बजे अपने घर से निकला था। परिवार को बताया था कि वह कुछ काम से जा रहा है और जल्द लौट आएगा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार को सूचना मिली कि उसे गंभीर हालत में नाभा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने गुरप्रीत के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार से कई वार किए थे। नाभा के अस्पताल से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर कोतवाली नाभा में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *