गर्दन में फंसे चाकू के साथ किया 44KM का सफर:महिदपुर से उज्जैन लेकर पहुंची एम्बुलेंस; गाड़ी टकराने पर 3 बदमाशों ने किया था हमला

उज्जैन से करीब 45 किमी दूर महिदपुर में मामूली टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार तीन युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू उसकी गर्दन में फंस गया। गंभीर हालत में, गर्दन में चाकू फंसे होने की स्थिति में ही नाबालिग को इलाज के लिए उज्जैन लाया गया। घटना मंगलवार रात की है। पूरी घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्जी बाखल क्षेत्र में किराना दुकान से सामान लेकर अरशान खान और उसका नाबालिग दोस्त घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उनसे टकरा गई। सावधानी से चलाने को कहा तो विवाद बढ़ा
नाबालिग द्वारा सावधानी से चलाने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान बाइक सवार युवकों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। चाकू उसकी गर्दन में ही फंसा रह गया। घायल को पहले महिदपुर अस्पताल ले जाया गया, वहां से उज्जैन रेफर किया गया। तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने अरशान खान की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हमला करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उज्जैन अस्पताल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग गर्दन में फंसे चाकू के साथ दर्द से कराहता नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *