मनाली के सिस्सू में पर्यटन पर 44 दिन की रोक:देव प्रतिबंध के चलते साहसिक गतिविधियां बंद, कोकसर-गोंदला जा सकेंगे पर्यटक

हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित लाहौल घाटी में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू में 16 जनवरी से 28 फरवरी तक सभी पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय पंचायत ने देव प्रतिबंध के कारण यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव के अनुसार यह निर्णय नववर्ष में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों हालड़ा और पूणा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है। मंडलों की सर्वसम्मति से लिया निर्णय इस अवधि में पागलनाला से रोपसंग तक सभी पर्यटन गतिविधियां बंद रहेंगी। एटीवी राइडिंग, हॉट बलून, जिप लाइन, स्कीइंग, बंजी जंपिंग और ट्यूब स्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय राजा घेपन कमेटी, देवी भोटी कमेटी, लबरंग गोम्पा कमेटी और सिस्सू पंचायत के महिला व युवक मंडलों की सर्वसम्मति से लिया गया है। यांगला मैदान में बर्फ का ले आनंद हालांकि पर्यटकों के लिए एक राहत की बात यह है कि वे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर पंचायत के पागल नाला तक और गोंदला पंचायत के यांगला मैदान में बर्फ का आनंद ले सकते हैं। वर्तमान में सिस्सू में लगभग डेढ़ फुट तक ताजी बर्फ की चादर बिछी हुई है, जो पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। प्रतिबंध के दौरान पर्यटक सिस्सू का भ्रमण तो कर सकेंगे, लेकिन वाहन पार्किंग और साहसिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *