जयपुर में पतंगबाजी के बाद आतिशबाजी से दिवाली सी रौनक:मकर संक्रांति पर राजसमंद के श्रीनाथ मंदिर में भैंसों की लड़ाई; कोटा में पुलिस ने उड़ाया ड्रोन

राजस्थान में मंगलवार को मकर संक्रांति मनाई गई। जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में लोगों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। जयपुर में दिनभर पतंगबाजी के बाद शाम को आसमान लैंटर्न (लालटेन) उड़ाने और आतिशबाजी से जगमगा उठा। लैंटर्न (लालटेन) आसमान में छोड़ कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की गई। जयपुर की छोटी चौपड़ और हवा महल पर आतिशबाजी का ड्रोन से नजारा देखने लायक था। जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के साथ कई भाजपा नेताओं ने पतंग उड़ाई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल ने सिसोदिया रानी का बाग में पतंग उड़ाई और पेंच लड़ाए। सीकर में सुबह कोहरा छाए रहने और हवा न चलने के कारण पतंगबाजों में मायूसी थी। लेकिन, दोपहर में तेज हवा के साथ उनके चेहरे खिल उठे। उसके बाद उन्होंने पतंगबाजी को एंजॉय किया। कोटा में चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने ड्रोन से नजर रखी। राजस्थान में मकर संक्रांति और पतंगोत्सव के उल्लास की 20 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *