रानी सुकड़ी नदी पर नया द्वार लोकार्पित:भामाशाह कोठारी परिवार के सहयोग से बना, जैन संघ ने किया सम्मान

रानी सुकड़ी नदी पर भामाशाह लक्ष्मीबाई आसूलाल कोठारी के सहयोग से निर्मित नए द्वार का उद्घाटन किया गया। पूजा-अर्चना, टीका और मंत्रोच्चार के साथ इस द्वार का लोकार्पण किया गया, जिसके बाद इसे आमजन के लिए समर्पित कर दिया गया। इस अवसर पर रानी जैन संघ ने भामाशाह कोठारी परिवार का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका रानी के चेयरमैन भरत राठौड़, भामाशाह प्रवीण कुमार कोठारी, गुणवंत कोठारी सहित जैन समाज के राजकुमार राठौड़, रमेश कुमार राठौड़, कुशलराज मेहता, प्रकाश मेहता, राजेन्द्र परमार, जयंती जैन, मनीष मेहता, राकेश राठौड़, महावीर जैन और उमेश कुमार भंडारी समेत सैकड़ों जैन संघजन उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने भामाशाहों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितैषी कार्य नगर के सौंदर्य और सुविधाओं को नई पहचान देते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *