खिरकिया के छीपाबड़ थाने में गुरुवार शाम राजपूत समाज ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। समाज ने कन्हैयालाल कुशवाहा नामक व्यक्ति पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। अभद्र टिप्पणी से रोष राजपूत परिषद खिरकिया ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर राजपूत और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इन टिप्पणियों से पूरे समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। एफआईआर और कार्रवाई की मांग समाज ने छीपाबड़ थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान से तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राजपूत परिषद के संभागीय अध्यक्ष बद्री पटेल, शंकर सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने में मौजूद थे। पुलिस ने शुरू की जांच थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने कहा कि शिकायत प्राप्त हो गई है और इसकी जांच साइबर सेल शाखा से कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की फेसबुक आईडी ‘के एल कुशवाहा’ के नाम से है और उसकी पहचान जांच के बाद ही सुनिश्चित की जा सकेगी।


