कांके रोड के कई इलाकों में तीन दिन से वाटर सप्लाई बाधित, आज होगी जलापूर्ति

कांके रोड के कई एरिया में विगत मंगलवार से वाटर सप्लाई प्रभावित है। गोकुल रेस्टोरेंट के निकट जगतपुरम मोड़ के पास एक पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। जिसका मरम्मत कार्य बुधवार को शुरू करने और गुरुवार से वाटर सप्लाई सामान्य होने का दावा किया गया था। मगर चौड़ी बस्ती, बिरसा एग्रीकल्चर एरिया, रिनपास, जगतपुरम कॉलोनी व आसपास के इलाके में बीते तीन दिन से वाटर सप्लाई अब तक प्रभावित है। इस संबंध में गोंदा डिवीजन के सहायक अभियंता शुभम उपाध्याय ने बताया कि गेल की पाइप लाइन के कारण पानी की पाइप में लीकेज हो गया था, जिसे ठीक कर लिया गया। जैसे ही पानी छोड़ा गया तो पता चला कि एक और पाइप में लीकेज है, जिस की मरम्मत करानी होगी। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को उपरोक्त इलाकों में वाटर सप्लाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *