राजधानी में गुरुवार को क्रिसमस का उत्साह चरम पर नजर आया। सुबह से ही चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रार्थना, आस्था और उल्लास का माहौल रहा। बालक येसु के जन्मोत्सव पर लोगों ने शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। पुरुलिया रोड स्थित संत मारिया गिरजाघर में सुबह से ही मसीहियों की लंबी कतारें लगी रहीं। विशेष मिस्सा के दौरान चर्च प्रार्थनाओं गूंज उठा। लोगों ने कैंडल जलाकर अपनी कृतज्ञता प्रकट की।


