जालंधर| फुटबॉल चौक के पास से एक एक्टिवा चोरी हो गई। पीड़ित महिंद्रपाल, पुत्र हरबंस लाल, निवासी बस्ती गुजां ने बताया कि उन्होंने एक्टिवा को फुटबॉल चौक स्थित एक दुकान के बाहर खड़ा किया था। जब वह कुछ समय बाद दुकान से वापस आए तो एक्टिवा गायब थी। आसपास तलाश ली, लेकिन वाहन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना थाना-4 की पुलिस को दी गई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा।


