जालंधर | धुंध के सीजन में शाम 5 बजे ही वातावरण धुंधला बन जाता है और 6 बजते ही अंधेरे में रोजाना ओल्ड जीटी रोड पर ट्रैफिक में दिक्कत हो रही है। यहां लाइटें बंद हैं। प्रभु श्रीराम चौक से जेल चौक तक पूरी रात अंधेरा छाया रहता है। यह इलाका ट्रेड हब है। पुराने बाजार यहां हैं। रोजाना काफी गिनती में लोग यहां आते हैं। यहां ट्रैफिक की सुविधा के लिए नई लाइटें लगाने की जरूरत है। -सुखविंदर सिंह, अटारी बाजार


