पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भाजपा शहरी ने पुष्पांजलि अर्पित की

जालंधर | जिला भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में मंडल नंबर 1 और 4 द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसी कड़ी में मंडल नंबर 4 द्वारा भगत सिंह चौक में सफाई अभियान भी चलाया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एक महान भारतीय कवि, लेखक और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई दिशा दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा, दिनेश महेंद्रू, हेमंत खन्ना, विजय चड्ढा, हरीश महेंद्रू, विशू खन्ना, एआर भंडारी, गुरप्रीत सिंह, बली सहदेव, किशोर भसीन, हरीश कत्याल, ज्योति सरीन, राजेश शर्मा, अनिल महेंद्रू, गोपाल कम्बोज, मान चंद उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *