लुधियाना| निगम की जनरल हाउस मीटिंग आज जालंधर बाईपास स्थित डा अंबेडकर भवन में होगी। लेकिन इस मीटिंग में विपक्ष ने सत्ताधारी मेयर इंद्रजीत कौर समेत निगम कमिश्नर को घेरने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। हालांकि ये घेराव किसी हंगामे के दौरान नहीं, बल्कि सवालों के जरिए होगा। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के आल पार्षद पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा की अगुवाई में एक मीटिंग की है। जहां ये बात निकल कर सामने आई है कि निगम के अधिकारियों ने इस बार खूब मनमानियां की हैं और सत्ताधारी पार्टी के दबाव में आकर खुलकर नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं।


