सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, रात का पारा 6.4 डिग्री तक पहुंचा

लुधियाना| पिछले दो दिन से चाहे दिन में धूप निकल रही है, लेकिन चल रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है। लुधियाना में दिन और रात का पारा 1 डिग्री तक कम हुआ है। वीरवार को दिन का पारा 21.2 और रात का पारा 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन सुबह और शाम घनी से अति घनी धुंध पड़ने का अलर्ट दिया है। हालांकि बाद में धूप खिलने की भी संभावना रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को हिमालयन रीजन में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने जा रहा है। जिससे नए साल में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसी से नए साल से पहले बर्फबारी की भी उम्मीद बंधी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *