डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में सीबीएससी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में शैलजा जयकुमार प्राचार्या अयप्पा स्कूल, क्रांति श्रीवास्तव पीजीटी जीजीपीएस बोकारो थे। कार्यशाला का विषय क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग था। शिक्षक अखिलेश कुमार और झूमा चक्रवर्ती ने सुमधुर स्वर में स्वागत गान की प्रस्तुति दी। प्राचार्या अनुराधा सिंह ने रिसोर्स पर्सन को पुष्प गुच्छ, मोमेंटो और शाल भेंट कर स्वागत किया। कहा कि हमें विभिन्न परिस्थितियों को समझते हुए बच्चों के हित के विषय में सोचना है और तनाव मुक्त रहकर कक्षा को रोचक बनाना है। रिसोर्स पर्सन प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार तथा जीजीपीएस बोकारो की क्रांति श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिएटिव थिंकिंग का उद्देश्य बच्चों के समस्याओं को समझने, नवीन समाधान खोजने और सही निर्णय लेने के लिए सोच को और गहरा और व्यापक बनाना है। मानसिक रूप से तनाव में रहकर बच्चा अपनी क्षमताओं का विकास नहीं कर पाएगा।


